By वैभव पाण्डेय सबसे पहला परमाणु सिद्धांत जॉन डाल्टन ने दिया था। डाल्टन का परमाणुवाद नियम परमाणु को निम्न प्रकार से परिभाषित करता है: “ परम...
By वैभव पाण्डेय
सबसे पहला परमाणु सिद्धांत जॉन डाल्टन ने दिया था। डाल्टन का परमाणुवाद नियम परमाणु को निम्न प्रकार से परिभाषित करता है:
“परमाणु किसी तत्व का वह अतिसूक्ष्म अविभाज्य कण है, जो रासायनिक क्रिया में भाग लेता है और उसमें, उस तत्व के सभी गुण उपस्थिति रहते हैं।”
सर्वप्रथम परमाणु शब्द का प्रयोग जॉन डाल्टन ने किया था।
डाल्टन के परमाणुवाद नियम अनुसार परमाणु में निम्न विशेषतायें होती हैं:
(i) डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार परमाणु अविनाशी है।
(ii) सभी द्रव्य सूक्ष्म परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहते हैं।
(iii) परमाणु को विभाजित नहीं किया जा सकता है।
(iv) किसी भी रासायनिक अभिक्रिया के समय परमाणु को न तो उत्पन्न किया जा सकता है न ही नष्ट किया जा सकता है।
(v) किसी एक तत्व के सभी परमाणु आकार, द्रव्यमान आदि गुणों में एक-दूसरे के सामान होते हैं।
(vi) भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणु भिन्न-भिन्न होते हैं।
(vii) परमाणु आपस में मिलाकर संयुक्त परमाणु बनाते हैं।
इस नियम को डाल्टन के परमाणु सिद्धांत नियम से भी जाना जाता है।
डाल्टन का परमाणुवाद नियम : गुण
(i) डाल्टन का परमाणुवाद नियम द्रव्य की अविनाशिता के नियम की व्याख्या कर सकता है।
(ii) इस नियम के अनुसार रासायनिक संयोग के नियमों की व्याख्या की जा सकती है।
डाल्टन का परमाणुवाद नियम : दोष
(i) डाल्टन का परमाणु सिद्धांत निम्नलिखित तथ्यों की व्याख्या नहीं कर पाया।
(ii) एक ही तत्व के परमाणुओं का द्रव्यमान भिन्न-भिन्न क्यों होता है?
उदाहरण- समस्थानिक
(iii) एक ही तत्वों के परमाणु आपस में संयोग क्यों करते है?
(iv) भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणु संयोजकता और भार की दृष्टि से अलग-अलग क्यों होते है?
(v) यह सिद्धांत समस्थानिकों तथा गैलुसाक के आयतन नियम की व्याख्या भी नहीं कर सका
डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुप्रयोग
(i) डाल्टन का परमाणु सिद्धांत द्रव्य की सरंचना के मूलभूत विचार की व्याख्य करता है अर्थात परमाणु किसी भी द्रव्य सरंचना की इकाई है।
(ii) यह सिद्धांत भिन्न भिन्न परमाणुओं की विभिन्नता को व्यक्त करता है।
(iii) डाल्टन का परमाणु सिद्धांत गुणित नियम तथा रासायनिक संयोग के नियम की भी व्याख्या करता है।
डाल्टन का परमाणुवाद नियम से संबंधित प्रश्न
प्रश्न: डाल्टन के द्वारा दिये गये नियमों में से कौन-सा अभी तक सत्य है?
उत्तर: परमाणु रासायनिक क्रिया में भाग लेता है।

COMMENTS