By--वैभव पाण्डेय कंप्यूटर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न अंग है। बिना कंप्यूटर के हमारा जीवन अधूरा सा है। कंप्यूटर क्या होता है ? (Wha...
कंप्यूटर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न अंग है। बिना कंप्यूटर के हमारा जीवन अधूरा सा है। कंप्यूटर क्या होता है ? (What is Computer?) ,कंप्यूटर की परिभाषा क्या है ? (Definition of Computer?), कंप्यूटर के प्रकार? (Types of Computers?), कंप्यूटर काम कैसे करता है? (How do Computers works?), कंप्यूटर की फुल फॉर्म क्या होती है ? (What is the full form of Computer?), कंप्यूटर के फायदे और नुकसान (Advantages and Disadvantages of Computer) आदि जैसे प्रश्न अक्सर हमारे मन में उठते होंगे |
तोह आइए जानते है:
Computer”शब्द लैटिन भाषा के compute शब्द से बना है,जिसका अर्थ है—गणना करना। दूसरे शब्द में, कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रोनिक उपकरण है जो डेटा (Data) इनपुट (Input) के रूप में लेता है उसे प्रोसेस(Process) करता है तथा परिणामों को आउटपुट(Output) के रूप में हमे देता है| यह एक ऐसा आधुनिक यंत्र है जो अनेक कार्य को काफी तेजी और सरलता से करता है| लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आज भी जो कंप्यूटर के बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए मैंने यह लेख हिंदी भाषा में लिखा ताकि इसे पढ़ कर हमारे पाठकों को कंप्यूटर के बारे में बुनियादी जानकारी प्राप्त हो, आज हम में से अधिकांश अपने दैनिक जीवन में कंप्यूटर का उपयोग करते हैं, उदाहरण के लिए, कंप्यूटर क्या है, हमारे जीवन में इसके महत्व क्या है, इसकी विशेषताओं और कई अन्य चीजें| चलिये अब मैं आपको बताता हूँ कि कम्प्यूटर का फुल फॉर्म क्या होता है ?
C = Common
O = Operating
M = Machine
P= Particularly
U = Used for
T = Technological
E = Engineering
R = Research
कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of computer)
कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of computer): ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार “कंप्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रानिक मशीन है, जो अनेक प्रकार की तर्कपूर्ण गणनाओं के लिए प्रयोग किया जाता है|”
कंप्यूटर की विशेषताएं (Characteristics of computer)
कम्प्यूटर में एक बार डेटा इनपुट करने के पश्चात यह उस डाटा को दिये गये निर्देशों के आधार पर उसे प्रोसेस कर परिणाम (Result) को आउटपुट (Output) के रूप में हमे प्रदान करता है | इसके द्वारा अधिक सूक्ष्म समय में अधिक तीव्र गति से गणनाएं की जा सकती है|
स्वचालित (Automatic) : कंप्यूटर एक स्वचालित उपकरण है अर्थात् यह एक बार उपयोगकर्ता (User) से सारा डाटा इनपुट के रूप में ले कर उसका विश्लेषण करता है तथा परिणामों को आउटपुट के रूप में हमे प्रदान करता है|
तेज गति (Fast speed) : कम्प्यूटर में एक बार डेटा इनपुट करने के पश्चात उन्हें दिए गये निर्देशों एक सेकंड में लाखों बार गणनाएं कर सकता है| इसकी काम करने की गति बहुत तेज होती है|
त्रुटी रहित (Accuracy) : कम्प्यूटर एक आधुनिक मशीन है उपयोगकर्ता निर्देश देते समय अगर गलती न करे तोह जो निर्देश कंप्यूटर में इनपुट हुये है वह उस डाटा का विश्लेषण कर हमे आवश्यक परिणामों देता है जो की काफी तेज तथा त्रुटीरहित होता है|
गोपनीयता (Secrecy) : कंप्यूटर में डाटा की सुरक्षा के लिए पासवर्ड विकल्प होता है जिसके द्वारा हम प्रमाणीकरण (Authentication) लगा सकते है तथा अपने डाटा की सुरक्षा पासवर्ड (password) के जरिये कर सकते है|
विशाल भण्डारण क्षमता (Large storage capacity) : कंप्यूटर में डाटा संग्रहण करने के लिए बाहरी तथा आंतरिक भाग होते है जैसे की, हार्ड डिस्क, फ्लापी डिस्क, मैग्नेटिक टेप, सीडी रॉम, इत्यादि|
कंप्यूटर का महत्व (Importance of Computer)
अस्पतालों, दूरसंचार, रक्षा सम्बंधित कार्यो, उद्द्योग एवं व्यापार, कार्यालयों, परिवहन, मॉल और घरों में कंप्यूटर हर जगह हैं! सूचनाओं तथा डाटा को एकत्रित करने तथा गणना करके संगठित रखने और हमें सूचित करने में सहायता करते हैं। आज का युग कंप्यूटर का युग है। बिना कंप्यूटर के जीवन अधूरा सा है। हर जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है फिर चाहे वो बैंक हो , स्कूल , रेलवे , हॉस्पिटल , मोबाइल फोन या फिर युद्ध का मैदान हर जगह कंप्यूटर का महत्त्व है|
COMMENTS