By--वैभव पाण्डेय न्यूटन के गति विषयक नियम (Newton’s laws of motion project) (1) न्यूटन का प्रथम नियम या जड़त्व का नियम या गैलेलियो नियम (New...
By--वैभव पाण्डेय
न्यूटन के गति विषयक नियम (Newton’s laws of motion project)
(1) न्यूटन का प्रथम नियम या जड़त्व का नियम या गैलेलियो नियम (Newton’s first law of motion)-
यदि कोई वस्तु विरामावस्था में या स्थिर है या फिर एक समान गति से चल रही है तो उसकी इस गति में या अवस्था में परिवर्तन तभी आयेगा, जब इस पर कोई बाह्य अर्थात बाहरी बल लगाया जायेगा. अगर बल ना लगाया जाये तो कोई परिवर्तन नहीं आएगा इस नियम को न्यूटन का प्रथम नियम कहा जाता है.
इसको उदाहरण के साथ निम्न रूप से वर्णित किया गया है –
(2) न्यूटन का दूसरा नियम (Newton’s second law of motion)-
इस नियम के अनुसार किसी वस्तु पर कार्य करने वाले बल का मान वस्तु के द्रव्यमान और वस्तु में उत्पन्न त्वरण के गुणनफल के समानुपाती होता है. इस नियम को संवेग परिवर्तन का नियम कहते है.।
इस नियम को निम्न उदाहरण के माध्यम से समझा जा सकता है जो निम्नलिखित है –
(3) न्यूटन का तीसरा नियम (Newton’s third law of motion)-
इस नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के विपरीत या बराबर एक प्रतिक्रिया होती है. अर्थात अगर कोई वस्तु जिस पर बल लगता है, तो उसके विपरीत वह वस्तु भी विपरीत बल लगाती है. इसी को क्रिया और प्रतिक्रिया कहा जाता है. तथा इस नियम को भी क्रिया प्रतिक्रिया का नियम कहा जाता है.।
तृतीय नियम को समझने के लिए निम्नलिखित उदहारण दिए जा रहे है –

- अगर रुकी हुई गाड़ी अचानक से चलने लगे तो उसमे सवार यात्री पीछे की ओर झुक जाता है, तथा चलती हुई गाड़ी अचानक से रुक पड़े तो यात्री आगे की ओर झुक जाता है.
- अगर पेड़ को जोर से हिलाएं तो उसके फल नीचे की तरफ गिरते है.
(2) न्यूटन का दूसरा नियम (Newton’s second law of motion)-
इस नियम के अनुसार किसी वस्तु पर कार्य करने वाले बल का मान वस्तु के द्रव्यमान और वस्तु में उत्पन्न त्वरण के गुणनफल के समानुपाती होता है. इस नियम को संवेग परिवर्तन का नियम कहते है.।
इस नियम को निम्न उदाहरण के माध्यम से समझा जा सकता है जो निम्नलिखित है –
- क्रिकेट खिलाडी गेंद को कैच करते वक्त हाथ को थोडा पीछे खीच लेते है जिस वजह से उन्हें चोट लगने की सम्भावना कम रहती है. अगर वो ऐसा न करे तो दुसरे नियम के अनुसार जितनी तेजी में गेंद आएगी अगर हाथ को आगे बढ़ा दे तो चोट दुगुनी लग सकती है.
(3) न्यूटन का तीसरा नियम (Newton’s third law of motion)-
इस नियम के अनुसार प्रत्येक क्रिया के विपरीत या बराबर एक प्रतिक्रिया होती है. अर्थात अगर कोई वस्तु जिस पर बल लगता है, तो उसके विपरीत वह वस्तु भी विपरीत बल लगाती है. इसी को क्रिया और प्रतिक्रिया कहा जाता है. तथा इस नियम को भी क्रिया प्रतिक्रिया का नियम कहा जाता है.।
तृतीय नियम को समझने के लिए निम्नलिखित उदहारण दिए जा रहे है –
- जब भी बन्दुक से गोली चलती है तो वो पीछे की तरफ धक्का देती है.
- कुए से पानी को भरते वक्त व्यक्ति का पीछे की तरफ गिरना. ।
COMMENTS